फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, केस दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शादी का झांसा देकर एक युवक ने एक युवती को एक होटल में बुलाकर यौन शोषण किया। युवती ने जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने यौन शोषण समेत जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी का झांसा देकर सुरौली थाना क्षेत्र का एक युवक उसे शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर बुलाया और उसे एक होटल में लेकर जहां उसके साथ यौन शोषण किया। डरी सहमी युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर कोतवाली पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुरौली थाना क्षेत्र के छितरुआ जोनिया टोला निवासी रितिक पुत्र श्रीप्रकाश के खिलाफ यौन शोषण, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें