फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा सवार महिला से दिनदहाड़े लूट...सनसनी

Sat, 07 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लूट की ​शिकार महिला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली/देवरिया। देवरिया-बेलडाड़ मार्ग पर परसिया अहिर गांव के पास शनिवार को ई-रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े बैग लूटकर भाग गए। उसमें 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन, आभूषण और जरूरी सामान थे। लूट से सनसनी फैल गई।
बैग और गोद में लिए बच्चे को बचाने के चक्कर में महिला ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। उधर, वारदात की सूचना मिलने पर एसपी विक्रांत वीर ने मौका-ए-वारदात की जांच की। स्वाॅट और सर्विलांस टीम ने भी बारीकी से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

लूट की वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने रामनाथ देवरिया चौराहा, कतरारी चौराह, बेलडाड़ रोड पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। वारदात स्थल से कुछ दूर पहले एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस ने देखा। यहां बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी गीता चौहान पत्नी साेनू चौहान अपनी बड़ी बहन मीना चौहान के साथ रामनाथ चौराहा के मकान से शनिवार की सुबह ई-रिक्शा से तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जाने के लिए निकलीं।
दोनों कतरारी होते हुए बेलडाड़ रोड पर परसिया अहिर चौराहा के करीब पहुंची थीं। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और महिला के हाथ से बैग छिनने लगे।
यह देख महिला ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश, मगर गोद में बच्चा होने के कारण नीचे गिरकर घायल हो गई। उसके हाथ और पैर में खरोच आई है। संयोग अच्छा रहा कि बच्चा ई-रिक्शा में ही रह गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला चिल्लाती रह गई और बदमाश बैग लेकर भाग गए। महिला के मुताबिक उसे बहन की नंद के यहां ब्रह्मभोज में जाना था। वहां रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एक बैंक से रुपये निकाली थी। इसके बाद बहन के पास रामनाथ देवरिया मोहल्ला चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें