फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा और बेटी दोनों में बंटेगी पिता की संपत्ति

विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में मंजू की गोद भराई रस्म को पूरा करती सचिव उर्मिला देवी सोनकर व आईपीएस पद्मजा चौहान - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

महिला योजनाओं को परखने पहुंची टीम
समूह की महिलाओं का बढ़ाया हौसला, मंजू की गोदभराई की रस्म निभाई
ब्लॉक परिसर में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। महिला कल्याण और बालिका शिक्षा से जुड़ीं योजनाओं की जिले में जमीनी हकीकत जानने आई शासन की तीन महिला अधिकारियों की टीम रविवार को रुद्रपुर पहुंची। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलकर उनके कार्यों की प्रगति जानी। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एक गर्भवती की गोदभराई और एक शिशु का अन्नप्राशन किया गया।
ब्लॉक सभागार में बैठक के दौरान एससी/एसटी आयोग की सचिव उर्मिला देवी सोनकर, आईपीएस अधिकारी पद्मजा चौहान और पीपीएस अधिकारी रचना मिश्रा ने मौजूद लोगों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोग की सचिव उर्मिला देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी और बेटों के बीच की खाई को पाटने के लिए तमाम कार्यक्रम चला रही है। अब पिता की संपत्ति बेटी और बेटों में बराबर-बराबर बंटेगी। लड़कियां लड़कों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से बचने के लिए संतानों की संख्या दो से अधिक नहीं होनी चाहिए। उनके पालन-पोषण और अच्छी शिक्षा के लिए संख्या पर नियंत्रण जरूरी है। कहा कि सरकार बेटियों के कल्याण के लिए कन्या सुमंगला योजना लाई है। इस योजना का लाभ सिर्फ दो संतान वाली माताओं को मिलेगा। उन्होंने समूूह गठन को लेकर ब्लॉक के अधिकारियों की तारीफ की। गांवों में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बचे शौचालयों को बनवाने और उज्ज्वला योजना से वंचित महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन दिलाने का बीडीओ को निर्देश दिया। कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से तीनों महिला अधिकारियों ने रामचक गांव की रहने वाली गर्भवती महिला मंजू देवी की गोदभराई की। उन्होंने एक शिशु का अन्नप्राशन भी कराया। इस अवसर पर एसडीएम देवरिया सदर दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम रुद्रपुर गजेंद्र कुमार, बीएसए ओपी यादव, सीएमओ धीरेंद्र कुमार, सीओ वरुण मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद, बीईओ गोपाल शरण मिश्र, सीडीपीओ चंद्रशिला यादव, कोतवाल टीजे सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार...
महिला अधिकारियों ने दुग्धेश्वरनाथ के दर्शन किए
मंदिर की प्राचीनता और महत्व के बारे में ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। शासन की ओर से नामित तीन महिला अधिकारियों की टीम ने रविवार को पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर और ऐतिहासिक सहनकोट की प्राचीनता की जानकारी ली। महिला अधिकारियों की टीम से मंदिर के महंत विजय शंकर ने रुद्रपुर को पर्यटक स्थल का दर्जा देकर मंदिर का विकास करने की मांग की।
एससी/एसटी आयोग की सचिव उर्मिला देवी सोनकर, आईपीएस अधिकारी पद्मजा चौहान और पीपीएस अधिकारी रचना मिश्रा की टीम ने रुद्रपुर पहुंचकर सबसे पहले दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। महंत ने मंदिर के पौराणिक महत्व के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर और ध्वस्त किले का इतिहास आठवीं शताब्दी का है। यहां चीनी यात्री ह्वेनसांग के आने का प्रमाण मिलता है। चीनी यात्री ने अपनी यात्रा वृतांत में इस स्थान का उल्लेख किया है। महंत विजय शंकर, पुजारी शंभूदास, वीरेद्र शर्मा आदि ने तीनों अधिकारियों से मंदिर को पर्यटक स्थल घोषित कर विकास कराने की मांग की। महिला अधिकारियों ने मंदिर और पोखरे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के महत्व के संबंध में शासन को अवगत कराने को कहा।
फोटो समाचार...
कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था जांची
शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने का दिया निर्देश, साफ-सफाई पर दिखीं खुश
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। शासन की ओर से गठित महिला अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने नगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जांच की। शैक्षिक गुणवत्ता व पठन-पाठन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
शनिवार की देर शाम आईपीएस पद्मजा चौहान, एससी/एसटी आयोग की सचिव उर्मिला सोनकर, पीपीएस रचना मिश्रा की टीम विद्यालय परिसर में पहुंची। टीम सदस्यों ने करीब एक घंटे तक छात्रों से मीनू और भोजन की गुणवत्ता, रहन-सहन और शौचालय, बिस्तर आदि की जांच की। बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी पढ़वाने के साथ प्रश्न भी पूछा। इस दौरान बीएसए ओमप्रकाश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह, तहसीलदार वंशराज राम, प्रोविजन अधिकारी प्रभात, बालिका शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
रावतपार अमेठिया की व्यवस्थाओं पर गदगद हुई टीम
देवरिया। महिला अधिकारियों की टीम रविवार को लार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया पहुंची। विद्यालय में साफ-सफाई, फर्नीचर, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। आधुनिक विधि से पढ़ाई की व्यवस्था को सराहा। मौजूद ग्रामीणों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कन्या सुमंगला योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अब तक के निरीक्षण में सरकारी विद्यालय की बेहतर व्यवस्था से टीम गदगद दिखी। इसके लिए प्रधानाध्यापक निर्भय नारायण सिंह और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। विजिटर बुक पर इसका उल्लेख भी किया। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार यादव, बीएसए ओमप्रकाश यादव, बीडीओ सुधा सिंह, एसआई सुदेश शर्मा, बीईओ बीरबल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें