फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज पार्टी के नेता की हत्या के विरोध में हिंदुवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कमलेश तिवारी के हत्या के विरोध में हिन्दू समाज पार्टी एवं अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्य - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कमलेश की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सुभाष चौक पर दिया धरना, दोपहर बाद लगाया जाम
शाम को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में हिंदुवादी संगठनों ने शनिवार को सुभाष चौक पर धरना दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित होने से रुद्रपुर मोड़ से पुरवां चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता दीपक पांडेय ने कहा कि राजधानी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में हिंदुवादी नेता कमलेश तिवारी की नृशंस हत्या योगी सरकार में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। इस वारदात से राष्ट्रद्रोहियों का मनोबल बढ़ा है। पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रमुख दिग्विजय चौबे, महंत बजरंगी दास आदि प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। दोपहर बाद रविप्रकाश मिश्र की अगुवाई में तमाम लोगों ने सुभाष चौक पर कैंडल जलाकर हिंदूवादी नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या दिनदहाड़े की गई है। गुजरात एसआईटी के निर्देश व एलआईयू की ओर से बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद शासन व प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान त्रिभुवन मिश्र, बबलू त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, संतोष तिवारी, अमित तिवारी, रविकांत द्विवेदी, मानवेंद्र तिवारी, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें