फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिटाई से घायल महिला की मौत, हंगामा

Fri, 16 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ गांव वालों का फूटा गुस्सा, धाराओं का अल्पीकरण करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोइलगढ़हा गांव में एक माह पहले पिटाई से घायल महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लेकर धाराओं का अल्पीकरण किया है।
जानकारी के अनुसार, बिलगड़वा टोला निवासी फूल कुमारी देवी (35) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मारपीट के दौरान उसके रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पति राकेश निषाद का मारपीट में पैर टूट गया है। वह एक माह से बिस्तर पर हैं। राकेश ने बताया कि 29 मार्च को गाली देने के आरोप में उनके पटीदारी के कुछ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर घर पर हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बचाने के लिए पत्नी आई। हमलावरों ने पत्नी पर भी से लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मामले में सुरौली पुलिस ने आरोपी अंगद निषाद,धन्नजंय, रेशमी देवी, रामबदन और शुभम पर सामान्य मारपीट की धाराओं में केेस किया है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने और पैर टूटने का एक्स-रे लेकर पीड़ित थाने पर दौड़ता रहा, मगर धाराओं में परिवर्तन नहीं हुआ। शुक्रवार को महिला की मौत पर पूरा गांव आक्रोशित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। मां की मौत पर 10 साल का बेटा अंकित और 15 साल के अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की विवेचना कर रहे सुरौली थाने के एसआई ज्ञान सिंह पटेल ने कहा कि मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें