देसही देवरिया। देसही देवरिया चौराहे पर सोमवार को बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल आसिमा खातून (68) की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया गांव की आसिमा खातून सोमवार को किसी काम से स्थानीय चौराते पर गई थीं। लौटते समय चौराहा पर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीँ। एसओ रामपुर कारखाना अश्वनी प्रधान ने बताया कि आसिमा की मृत्यु हो गई है।
पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया गया है। मृतका के भतीजा मुजाहिद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।