तरकुलवा। बेमौसम हुई बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में कराई गई जलनिकासी के व्यवस्था की पोल खोल दी।
गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया है। गंदा पानी व कचरा से उठ रहे दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है।
तरकुलवा विकास खंड के हरैया, नारायणपुर, पहाड़पुर, कोन्हवलिया गांव में सड़क पर पानी भरा हुआ है। पथरदेवा विकास खंड के कौलाचक, सीतापट्टी, बंजरिया, सकतुआ आदि गांवों की पिच सड़क पर जलभराव की स्थिति है। ग्रामीणों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही है।
लोगों का कहना है कि बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई दिनों से पानी के भरा होने के कारण दीवारों में सीलन आ गई है।