फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर मछरिहवां मोड के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बदुरहियां निवासी सुनीता देवी पत्नी विकास शनिवार की शाम ई-रिक्शा से रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मछरिहवां गांव में अपने मौसी के घर जा रही थी। इस दौरान वह मछरीहवां मोड पर ई-रिक्शा से उतरकर मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसे तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। जहां चिकित्सकों ने सिर में चोट लगने तथा पैर फैक्चर होने के कारण गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें