देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा ठाकुर गांव निवासी पवन यादव की पत्नी ममता देवी (35) की सोमवार को संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर में महिला किसी रिश्तेदार के साथ कहीं गई थी। लौटने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। रिश्तेदार ही उसे मेडिकल कॉलेज लेर गए। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।