फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्रेन स्ट्रोक से महिला की मौत, इलाज नहीं कराने का लगाया आरोप

Sat, 13 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। डेढ़ माह पहले हुए सिजेरियन ऑपरेशन के बाद से एक महिला को ब्रेन स्ट्रोक हो गया। परिजन कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इधर शनिवार को महिला की मौत मायके में हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी लेने पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगा हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
लार नगर के इंद्रानगर वार्ड निवासी पूजा 26 वर्ष की शादी छह साल पहले भाटपाररानी थाना क्षेत्र के दिसतौली गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। जानकारी के मुताबिक डेढ़ माह पहले प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एक अस्पताल ले गए। जहां ऑपरेशन से एक बच्चा पैदा हुआ। इसके कुछ ही दिनों बाद डॉक्टर ने ब्रेन स्ट्रोक की समस्या बताई। तभी से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

इधर कानपुर के एक अस्पताल में ब्रेन की सर्जरी हुई। इसके बाद वह मायके आ गई। सुबह उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजवाया गया है। सीओ मनोज कुमार ने बताया की शव पीएम के लिए भेजा गया है। पूरा मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें