जानकारी के अनुसार, ग्राम बसंतपुर महुअवा निवासी इसरावती देवी (62) पत्नी स्व. हंसराज वर्मा रामपुर खास कस्बे में बाजार करने गई थीं। लौटते समय बसंतपुर स्थित एक स्कूल के पास वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि हादसे में महिला की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद