फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Tue, 06 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी प्रियंका देवी पत्नी नागेंद्र यादव सोमवार को शाम जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ गई। परिजन देवरिया हास्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रियंका देवी ने खाना बनाया और परिजनों को भोजन कराने के बाद जहरीली पदार्थ खा लिया। परिजन स्थिति खराब होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला कि मृत्यु हो गई।
छह माह पूर्व महिला कि शादी हुई थी। पति नागेन्द्र यादव चेन्नई के पास पोकलेन चलाने का कार्य करता था एक माह पूर्व घर आया था। मौत कि सूचना जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। डॉ. अविनाश मौर्या ने बताया कि महिला जहरीला पदार्थ खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें