फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 13 लोगों की बिजली कटी

Tue, 06 Jan 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। एक मुश्त समाधान योजना का एक महीना पूरा होते ही विद्युत विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को पांडेय चक उपकेंद्र के अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

टीम ने बैकुंठपुर में तीन, गौरा में दो, पांडेय चक चौराहे पर तीन, बिशुनपुर तिवारी टोला में दो और नगर पंचायत रामपुर कारखाना में तीन लोगों की बिजली काट दी। विद्युत विभाग के बिजली काटते ही उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए। 13 उपभोक्ताओं में से पांच लोगों ने अपना बकाया बिल जमा कर दिया। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों ने विद्युत बिल जमा कर दिया, उनकी बिजली बहाल कर दी गई है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें