बरियारपुर। पड़री रेलवे ढाला पर शनिवार को एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से माैत हो गई। महिला की पहचान सनकेसिया देवी (55), पत्नी रामाश्रय प्रसाद, निवासी ग्राम गौर कोठी खास, थाना बरियारपुर के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, सनकेसिया देवी बेटे के साथ बैरौना गांव में बहन से मिलने गई थीं। वापसी में पड़री रेलवे ढाला बंद था। जल्दबाजी में ढाला पार करने की कोशिश की, तभी ट्रेन आ गई।
वह घबरा गईं और संतुलन बिगड़ने के कारण गिर पड़ीं। महिला को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद