सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह खेत की तरफ टहलने गई एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
आरोप है कि युवती को अकेला देख एक मनबढ़ युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने जब घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी तो आरोपी युवक अन्य लोगों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर युवती के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद