फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के विवाद में महिला ने बुजुर्ग सास समेत तीन को पीटा

Fri, 19 Jan 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव का मामला
विज्ञापन






खुखुंदू। बच्चों के विवाद में महिला ने बुजुर्ग सास, बेवा महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके पहले भी बेवा महिला की पिटाई की जा चुकी है। थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप है। महिला ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर घटना की सूचना देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी बेवा मीना देवी (30) के दरवाजे पर सोख्ता बनाने के लिए एक गड्ढे की खुदाई हुई है। आरोप है कि गड्ढे में मीना देवी की छोटी बच्ची को किसी ने ढकेल दिया। इसी बात को लेकर बुधवार शाम बच्चों में विवाद शुरू हो गया। बच्चों के विवाद का जब सास कौलेशरी (60) और ननद आशा देवी (35) ने विरोध किया तो इससे नाराज उनकी छोटी बहू ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह फिर उसी बात को लेकर वह बेवा मीना देवी से भी उलझ गई और फट्टी से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि महिला की देवरानी ने मारा पीटा है। सास और बहू को चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें