चनुकी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा अपने ही गांव के बिस्मिल्ला के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।
बिस्मिल्ला ने पोस्ट का स्क्रीन शार्ट लेकर जानकारी सीओ सलेमपुर को दी। पुलिस ने वीरेंद्र शर्मा निवासी हरखौली सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है ।