रामपुर कारखाना। बृहस्पतिवार को स्कूल जाते बच्चों से दुर्व्यवहार की शिकायत करने गई एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शामपुर गांव की है। पीड़ित महिला गुलनाज परवीन ने थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गुलनाज परवीन का आरोप है कि उनके बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो मोहल्ले का आसिफ शेख अक्सर उन्हें गाली देता है। इसी बात पर वह 25 जुलाई को उलाहना देने उसके घर गई थीं। उसी दौरान आसिफ शेख और रेहाना खातून ने मिलकर उसे लात-घूंसे से पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। थाना अध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद