तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सिधावें गांव में पुरानी रंजिश में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिंघावें गांव की मीना देवी ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि 14 सितंबर की रात में उनके घर के बगल में कार्यक्रम चल रहा था, जहां उनके घर के बच्चे गए थे। आरोप है कि वह बच्चों को बुलाने गईं तो पड़ोस के कुछ लोगों ने लात-मुक्के से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार तूफानी प्रसाद, सनोज, सूरज व किशन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद