फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को पीटा, चार पर केस

Mon, 20 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के बौरडीह गांव में सार्वजनिक शौचालय की चाभी को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने शौचालय की केयर टेकर की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव की इसरावती देवी ने बताया कि वह गांव में स्थित सार्वजनिक शौचालय की रख रखाव करती हैं। शुक्रवार की शाम गांव का एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और चाभी मांगने लगा। जिस पर उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर वह उसकी पिटाई करने लगा। महिला की पिटाई देख उसका पति ओमप्रकाश बीच बचाव करने पहुंचे। इस दौरान गांव के तीन और युवक भी पहुंच गए और सभी मिल कर दंपती को पीटने लगे। पुलिस ने मारपीट के आरोपी जगजीवन, जगदीश, रिंकू और सन्नी पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें