बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। पकड़ी नरहिया गांव निवासी प्रभुनाथ पटेल का पानी को मोटर नौ सितंबर को चोरी हो गया था। 40 दिन बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मोटर को बरामद कर लिया है। इस मामले में सुंदरपार मिश्रौली गांव के निवासी राजेंद्र राजभर, बबलू राजभर तथा मोहित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद