खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया भगौती गांव में जबरन छज्जा निकालने से मना करने पर पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर काम रोक दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है।
परसिया भगौती गांव निवासी प्रेमशीला देवी पत्नी राजनारायण प्रसाद का आरोप है कि पड़ोसी मकान निर्माण करा रहे हैं। मकान निर्माण के दौरान उनके द्वारा जबरन हमारे जमीन में छज्जा निकाला जा रहा है। मना करने पर भी वह नहीं मान रहे है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।