फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला ने जेठ-जेठानी पर लगाया खुद और बेटे की हत्या कराने व संपत्ति हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कार्रवाई की लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। एक महिला ने जेठ-जेठानी पर अपनी और बेटे की हत्या कराने व फर्जी दस्तावेज के आधार पर पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गुद्दीजोर निवासी मंजू देवी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि उनके पति की 11 सितंबर 2008 में सऊदी अरब में मृत्यु हो गई थी। आरोप है कि जेठ घटिया व जालसाज किस्म के व्यक्ति हैं, जो पति की मृत्यु के बाद से ही उसको प्रताड़ित करते हैं। जेठ और जेठानी उसका और बेटे मोहित पांडेय की हत्या का तीन बार प्रयास कर चुके हैं। पत्र में कहा गया है कि राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व हल्का लेखपाल प्रदीप गुप्ता द्वारा ज्ञात हुआ है कि जेठ ने मेरे नाम की फर्जी एफिडेविट लगाकर सास-ससुर की पैतृक संपत्ति जैसे खेती, मकान व चक आउट की जमीन, जिसमें वह आधे की हिस्सेदार हैं, को हड़प लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पत्रावली तहसीलदार बखरा के पास पहुंच चुकी है। जेठ कूटरचना कर मेरे हिस्से की संपत्ति पर अपना और अपनी पत्नी का नाम दर्ज करा लेना चाहते हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से अपने बेटे की सुरक्षा और ग्राम लाला मुजहना व गुद्दीजोर में स्थित पैतृक जमीन, मकान व चकआउट पर अपना और बेटे का नाम दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें