खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। पुलिस ने पिकअप में फंसीं बाइक को बाहर निकलवाया। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए है। उधर, दुर्घटना के बाद कुछ देर तक देवरिया सलेमपुर फोरलेन जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया।