विदेश से आए पति बिना तलाक दिए कर लिया निकाह
तीन साल की बच्ची के साथ थाने पहुंची महिला ने लगाई न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। साहब! कोरोना काल में विदेश से आए पति ने बिना तलाक दिए ही तीन दिन पूर्व दूसरा निकाह कर लिया। बुधवार को तीन साल की बच्ची के साथ बरहज थाने पहुंची महिला ने यह बात कहते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। महिला नगर क्षेत्र के एक वार्ड की निवासी है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां घंटों पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। महिला के अनुसार, उसका निकाह 2016 में हुआ था। जिससे एक भी है। वहीं पति दुबई की एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डर का काम करता है। जो महामारी में घर आया हुआ है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
-------------------------------------------------------
कोरोना संकट में विदेश से घर आया पति, बिना तलाक दिए रचाई दूसरी शादी
फोटो समाचार
तीन साल की बच्ची के साथ थाने पर लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के गौरा वार्ड की एक महिला तीन साल की बच्ची के साथ थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि कोरोना संकट में विदेश से आया पति बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां घंटों पंचायत के बाद भी बात नहीं बन सकी। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
बुधवार को नगर के गौरा वार्ड निवासिनी गजाला पत्नी आफताब आलम अंसारी तीन साल की बच्ची परी के साथ थाने पहुंची। पुलिस को दिए तहरीर में उसका कहना है कि घर आए पति ने तीन दिन पूर्व बिना किसी सूचना के दूसरी शादी कर लिया है। लोगों के अनुसार भलुअनी थाना क्षेत्र के बहोर धनौती निवासी अब्दुल बारिक की पुत्री गजाला की शादी 2016 में आफताब से हुई थी। जिससे एक बच्ची परी भी है। आफताब दुबई के एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डर का काम करता है। जो महामारी में घर आया हुआ है। बच्ची के साथ आई महिला पुलिस के सामने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की दुहाई दे रही थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि महिला को न्याय दिलाया जाएगा।