फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सत्याग्रह के साथ रक्तदान भी करेंगे लेखपाल

Wed, 07 Sep 2016 10:19 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लेखपालों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। सत्याग्रह के साथ अब रक्तदान करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 16वें दिन लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी ने प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णय से साथियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। शासनादेश जारी नहीं होने पर 23 तक आंदोलन चलेगा। 14 को 10 बजे से धरनास्थल से जिला मुख्यालय तक रैली निकालेंगे।

15 को जिला मुख्यालय पर शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। 19 को बाइक जुलूस निकालेंगे। 22 तक 72 घंटे का क्रमिक अनशन करेंगे। 11-11 लेखपाल तीन दिनों तक अनशन पर बैठेंगे। 23 सितंबर को जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संतोष कुमार, अवधेश दुबे, अमरेंद्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय, राजकुमार मिश्र, रामा, रामानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें