फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बंदी के लिए प्रदर्शन किया

Wed, 19 Oct 2016 10:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पानी बचाओ महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पानी बचाओ महासंघ ने शराब बंदी और चिरैया ढाले पर अंडरपास समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। योगगुरु रामदेव को भारत रत्न देने की मांग की गई। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया गया।
विज्ञापन


संगठन से जुड़े लोग बुधवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस पहुंचे। मांगपत्र में कहा गया गया है कि प्रदेश में शराब बंदी लागू की जाए ताकि जन धन की हानि पर रोक लग सके। सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्रों को मिल रहा है। राशन, पेंशन, आवास, शौचालय और स्वास्थ्य बीमा योजना की पात्रता में धांधली बरती जा रही है। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

चिरैया ढाले पर अंडरपास बेहद जरूरी है। प्रदर्शन में विजय जुआठा, हाजी इकबाल, रामचरित्र, अशोक मालवीय, धरमी देवी, गायत्री देवी, ललिता, अहमदी बेगम, पाना देवी, रोशन खातून, नथुनी देवी, बिंदू देवी, रेनू देवी, रीना सिंह, नागवंती सिंह, मंजू देवी, बबलू राजभर, दुर्गाचरण सोनकर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें