फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के दौरान छात्राएं बेहोश

Tue, 18 Oct 2016 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दौड में प्रतिभाग कर रही छात्रा हसीना बेहोश हो गई। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अव्यवस्था उजागर हुई है। दौड़ में शामिल कई छात्राएं बेहोश हो गईं। देर से पहुंचे डॉक्टर्स की टीम ने इलाज किया। खेल के दौरान एनर्जी ड्रिंक और पानी तक के लिए प्रतिभागी तरसे। बीईओ का कहना है कि करीब 1500 बच्चों के लिए भोजन और टैंकर के पानी का इंतजाम था।
विज्ञापन


सदर तहसील की सात ब्लॉकों देवरिया सदर, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, देसही देवरिया, तरकुलवा, पथरदेवा की टीमों ने प्रतिभाग किया। दौड़, सुलेख, श्रुतलेख, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो, पीटी, योगा, गोलाक्षेपण, चक्रक्षेपण, कुश्ती, नाटक, लोकगीत में हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान बैतालपुर के मठिया की छात्रा सोनम और हसीना बेहोश गईं।

आननफानन में डॉक्टर को बुलाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बीईओ रामपुर कारखाना डीएन चंद ने दीप जलाकर किया। पिछले साल की तहसील चैंपियन आंचल ने मशाल दौड़ लगाकर प्रतिभागी बच्चों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें