फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायनीज सामानों का करेंगे बहिष्कार

Fri, 07 Oct 2016 11:04 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवरिया। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बैठक संघ भवन में शुक्रवार को अध्यक्ष सिंगासन गिरी की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि उड़ी हमले के शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब जिले के लोग और वकील दशहरा व दीवाली में चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करें।
विज्ञापन


चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनकर आतंकवादियों को पोसने वाले देश का संरक्षण प्रदान कर रहा है। चीन भारत को बर्बाद करना चाहता है। सचिव मनोज मिश्र ने कहा कि चीनी निर्मित सामानों के बहिष्कार में देवरिया सबसे आगे रहेगा।

यह आंदोलन पूरे देश में चलाने की जरूरत है। वकील इस आंदोलन में सबसे आगे रहेंगे। चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर दुनिया को संदेश देेंगे कि देश की एकता और अखंडता के दुश्मन पूरी में अलग थलग पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


वकीलों ने दशहरा, दीवाली में एक पौधा भी लगाने की अपील की। बैठक में सुरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी, शिवपूजन सिंह, शेषनाथ तिवारी, पंकज पाठक, अर्जुन यादव, घनश्याम त्रिपाठी, राकेश मिश्र, विनय श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें