फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी व बहू ने मारपीट कर बुजुर्ग का सिर फोड़ा

Wed, 01 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव में सोमवार की रात घोठा पर पहुंचे 60 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी और बहू ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि जब भी यहां आता हूं, पत्नी व बहू यहां ठहरने नहीं देती हैं। पीड़ित ने मंगलवार को थाने पहुंच कर तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के दोघड़ा गांव निवासी राम बड़ाई राजभर गांव के बाहर खेत में घोठा बनवाए हैं। जहां उनकी पत्नी और छोटी बहू ही रहती हैं। आरोप है कि जब भी दोनों को घर आकर रहने के लिए कहा जाता है तो दोनों विवाद करने लगती हैं। वहां दूसरे किसी को रहने भी नहीं देती है। सोमवार रात में जैसे वहां पहुंचा दोनों घर भेजने लगीं।
जब नहीं हटा तो पत्नी और बहू ने हमारे ऊपर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से सिर पर वार करने से सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर का कहना है कि घोठा पर बैठने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। दोनों को बुधवार को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें