सोनूघाट। खुखुन्दू क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर से नकदी व जेवर की चोरी कर ली। पिपरा मिश्र गांव में बृजनारायण गौड़ के घर को निशाना बना कर चोरों ने नकदी व जेवर उड़ा लिया। रात करीब एक बजे घर के पिछले कमरे में लगे रोशनदान के ग्रिल को निकाल कर चोर घर में घुस गए। घर में रखे बॉक्स को तोड़कर रखे पावजेव, तीन जोड़ी पायल सहित अन्य जेवर चोरी कर ली। इसकी कीमत एक लाख से ऊपर बताई जा रही है। एवम बॉक्स में रखे तीन हजार रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह घर की महिलाएं घर में झाडू लगाने गईं तो रोशनदान का ग्रिल टूटा देख शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर सभी ग्रामीण इकट्ठा हो हुए। इसमें से किसी पीआरबी 112 को फोन किया।