तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति खेत में गेहूं की कटाई के लिए गया था। इधर पत्नी तीन बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई । घर लौटने पर जब वह परिवार के किसी सदस्य को घर में नहीं पाया तो उसके होश उड़ गए। पहले उसने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार, एक गांव की रहने वाली महिला का अपने ही पड़ोसी युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उसके पति को भी हो गई थी। इसके बाद उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इस बीच बुधवार को जब उसका पति खेत में गेहूं की कटाई करवाने निकला तो उसकी पत्नी मौका पाकर अपने तीनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। थाना प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।