फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल वाहन रोका तो महिलाएं पहुंचीं थाने

Sat, 13 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। शेरवां बभनौली गांव में बच्चों को स्कूल आने-जाने का वाहन रोकने पर कुछ महिलाएं थाने पहुंच गईं। आरोप है कि गांव की सड़क पर एक शख्स ने नाली का चेंबर बना लिया है और उस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा है।
शुक्रवार को बच्चों को लेने स्कूल वाहन पहुंचा तो उसे भी रोक दिया गया। बच्चों के परिजनों ने विरोध जताया तो गाली-गलौज करते हुए पूरा परिवार मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

पांच-छह महिलाओं ने थाने पर पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेरवां बभनौली गांव निवासी सीमा देवी, राधिका देवी, सोनी देवी, ज्ञांती देवी, काली देवी और चंदा देवी के बच्चे खुखुंदू चौराहा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाते हैं। घर से अधिक दूरी होने और बच्चों के छोटे होने से परिजन उन्हें स्कूल आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर दी हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते दस दिन पहले गांव के एक शख्स ने खड़ंजा सड़क पर नाली का चेंबर बना लिया। अब उसपर कोई वाहन आ जा रहा है तो परिवार की एक युवती रोक दे रही है।
महिलाओं का कहना है कि 10 दिन से चेंबर निर्माण कराने वाले परिवार के परिजन इधर स्कूल वाहन आने नहीं दे रहे हैं। इससे वाहन आकर काफी दूर पर रुक जा रहा है।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें