रामपुर कारखाना। पुलिस ने चोरी हुए डिस्पैच रजिस्टर मामले में छानबीन शुरू की तो खिड़की के पास पड़ा मिल गया। सप्ताह भर पहले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डिस्पैच रजिस्टर चोरी हो गया था।
एक सप्ताह पहले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामपुर कारखाना से डिस्पैच रजिस्टर चोरी हो गया। बीईओ ने इसकी शिकायत पुलिस सहित बीएसए से लिखित रूप में की। चार दिन बाद जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो सभी विभागीय कर्मचारी सकते में आ गए। दो दिन का पुलिस ने समय दिया और कहा कि जिसके पास रजिस्टर हो वह उपलब्ध करा दे।
उधर, पुलिस की सक्रियता के बाद रविवार को जब विभागीय कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव के लिए निगरानी के रूप में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा था।
इसी बीच एक कर्मचारी की निगाह खिड़की पर पड़ी, जहां एक रजिस्टर फेंका गया था। संवाद