भाटपाररानी। बनकटा विकास खंड के परसौनी की रहने वाली एक प्रसूता को अस्पताल जाते तेज दर्द हो गई । एम्बुलेंस कर्मियों ने अपनी सूझ बूझ से एम्बुलेंस रोक कर रास्ते में सुरक्षित प्रसव कराया । महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ है।
भाटपाररानी विकास खंड के खडेसर निवासी सेराज की पत्नी रेहाना खातून 24 गर्भवती थी। वह अपने मायका बनकटा विकास खंड के परसौनी में रह रही थी।
शनिवार की देर शाम रेहाना को प्रसव पीड़ा हुआ। परिजनों ने एम्बुलेंस 102 को फोन किया। सूचना मिलने पर तत्काल ईमटी कृष्णा कुमार गुप्ता व चालक फूलचंद वर्मा एम्बुलेंस लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। एम्बुलेंस कर्मी आशा दया देवी के साथ प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने लगा।
रास्ते में हाता स्कूल के पास एम्बुलेंस रोक कर ईमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने दूसरे संतान के रूप में बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद एम्बुलेंस कर्मी प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। संवाद