फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी के परिजनों ने शादी से किया इन्कार तो युवती ने खुद को किया लहूलुहान

Sun, 27 Oct 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को धान काटने जा रही एक युवती ने ब्लेड से अपनी गर्दन व पेट पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
घायल होने के बाद युवती चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंची बुआ व अन्य ग्रामीणों के समक्ष उसने दो बाइक सवार बदमाशों पर चाकू से मार कर भागने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
पुलिस की जांच में पता चला कि युवती लखनऊ में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसके साथ पकड़ी निवासी एक युवक भी काम करता है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। प्रेमी की मां ने अपने बेटे से उसकी शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने यह मनगढ़ंत आरोप लगाया। इधर युवती ने पुलिस की तरफ से जारी बयान में बाइक सवार युवकों द्वारा हमले की बात को गलत बताया। उसने कहा कि उसने खुद ही ब्लेड से अपनी गर्दन व पेट पर वार किया।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती लखनऊ में एक ब्यूटी पार्लर में कार्य करती है। आठ अक्तूबर को वह अपने घर पहुंची। उसे इसी थाना क्षेत्र के पड़री निवासी एक युवक ने घर पर छोड़ा था।
वह युवक भी उसके साथ ब्यूटी पार्लर में कार्य करता है। 15 अक्तूबर को वह अपनी बुआ सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची। बुआ के परिजन धान की फसल तैयार होने के बाद उसकी कटाई में व्यस्त थे।
विज्ञापन

यह देख युवती भी उनका हाथ बंटाने लगी। शनिवार को सुबह आठ बजे के करीब वह खेत में धान की कटाई के लिए निकली। साथ में जा रही बुआ किसी कार्य से घर पर रुक गई। युवती आगे चली गई। इस बीच युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बुआ भागते हुए अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची।

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में लगी धान की ढेरियां।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें