फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोरे की कमी के बीच गेहूं खरीद शुरू बिचौलियों की चांदी, लुट रहे किसान

Wed, 08 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अधूरी तैयारी के बीच शुरु हुई गेहूं खरीद किसानों के लिए संकट बन गया है। बोरा न होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है, किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सरकारी दर 2605 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं, विवश किसान 2200-2350 रुपये तक तौल करने का मजबूर है। ऐसे में विचौलियों की चांदी हैं। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि कोटेदारों से बोरा लेकर खरीद किया जाना है। ऐसे में एक से दो दिन में स्थिति नियंत्रण में आने की उम्मीद है। अगर किसान इंतजार किए तो नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सरकार किसानों की आय को बेहतर बनाने के लिए हर फसल का समर्थन मूल्य तय करती है। साथ ही सरकारी केंद्रों पर पारदर्शिता पूर्ण तरीके से खरीद पर जोर दे रही है। गेहूं की खरीद के लिए सरकार ने तौलाई, छनाई सहित किसानों को 2605 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया है। वहीं, क्रय केंद्र की बात करें तो 67 केंद्र विभिन्न संस्थाओं के बने हुए हैं। वहीं, 30 मार्च से क्रय सक्रिय कर दिए गए। यह हुआ की खरीद शुरु हो गई है।
क्रय केंद्रों की बात करें तो एक सप्ताह में केवल 35 क्विंटल ही खरीद हो पाया है। यह विभाग की रिपोर्ट है। खरीद न होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह जो सामने आ रही है, वह बोरी की है। केंद्र खुल रहा है, कर्मचारी बैठ रहे हैं, लेकिन बोरा न होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। किसान क्रय केंद्र पर पहुंचने के बाद मजबूर होकर लौट रहा है। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शोहरतगढ ब्लॉक के खाद विभाग विपणन साखा द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र नकथर पर अभी तक गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं हो सका। गेहूं क्रय केंद्र नकथर पर बोरा न होने से गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं हो सका। क्रय केंद्र प्रभारी मृत्युंजय कुमार गुप्ता ने बताया अभी तक बोरा उपलब्ध नहीं हो सका है जैसी बोरा मिलता है वैसे ही गेहूं की खरीदारी शुरू कर दी जिएगी। वहीं, अन्य केंद्राें के बारे में जानकारी ली गई तो कमोबेश यही स्थिति सामने आई। जोगिया क्षेत्र के किसान टिहुल यादव, राम हरीश, सुंमत ने बताया कि आग लगी की डर के बीच गेहूं कटवा लिए। बाजार में 2200-2350 रुपये तक तौल हो रहा है। वहीं, सरकारी पर 2605 रुपये दर किया गया है। जब केंद्र पर गए तो पता चला कि बोरा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें