देवरिया। जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला पूर्ति विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व में जारी लैंडलाइन नंबर पर तकनीकी खराबी और व्हाट्सएप की सुविधा न होने के कारण उपभोक्ताओं को अपनी बात रखने में असुविधा हो रही थी।
इसे देखते हुए अब नया मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 8303908024 जारी किया गया है। उपभोक्ता इस नंबर पर गैस कनेक्शन संबंधी दस्तावेज साझा कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पूर्ति कार्यालय (कमरा नंबर-18) में कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। पुरानी हेल्पलाइन 05568-469715 भी कार्य करती रहेगी।