लार रोड। सिलिंडर की किल्लत के बीच घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वाले दुकानदार पर मईल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। सोमवार को तहसील प्रशासन व आपूर्ति विभाग ने भागलपुर में छापा मारकर एक मिठाई की दुकान पर घरेलू गैस सिलिंडर के व्यवसायिक उपयोग करते हुए पकड़ा था।पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार की तहरीर पर मईल पुलिस ने परी स्वीट्स के मालिक पंकज जायसवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।