फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गबन के आरोपी को ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस

Sat, 06 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। धनौती मठिया गांव के एक युवक को पश्चिम बंगाल पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। युवक पर एक कंपनी का करीब 20 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप है। युवक एक साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नार्थ जिले के दमदम बैरकपुर थाने के एसआई महेंद्र राय ने मदनपुर पुलिस के साथ धनौती मठिया गांव निवासी रामध्यान यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में एक कंपनी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का गबन हुआ था। कंपनी में रामध्यान यादव भी काम करता था। मामले में युवक पर प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस उसके बारे में पता करते हुए गांव पहुंची। वहीं कुछ लोग पश्चिम बंगाल में नगर पालिका में कर्मचारियों की भर्ती में घूस की रकम की गबन करने की चर्चा है थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस गबन में आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें