फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नव वर्ष पर गई मायके, घरे में चोरी

Sat, 03 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग के खरोह चौराहा स्थित एक ही मकान के दो परिवारों के घर का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोर नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए। सुबह ताला टूटा देख लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी रिंकी देवी पत्नी परमेश्वर यादव ने खरोह चौराहे पर नया मकान बनवाया है। उसी मकान में अंजनी विश्वकर्मा निवासी ब्रह्मपुर थाना झगहा जनपद गोरखपुर बतौर किराएदार रहती हैं।
नव वर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार को दोनों महिलाएं कमरे में ताला बंदकर बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थीं।
देर रात घर लौटीं तो ताला टूटा हुआ था। रिंकी देवी का 15 हजार रुपये कैश व ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं।
वहीं किराएदार अंजनी के कमरा का ताला तोड़कर चोर पायल, अंगूठी, नथिया, कान की बाली सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए हैं। इस संबंध में एसओ राहुल सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें