फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसम का बदला मिजाज, बारिश के आसार

Tue, 10 Mar 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी बंगाल लेकर यूपी के गोरखपुर-बस्ती मंडल तक सोमवार को मौसम अचानक बदल गया। धुंध की वजह से पूरे दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

हालांकि तापमान में खास कमी नहीं आई। अभी अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
रविवार की शाम से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। रात में तापमान औसत से अधिक रहा था। इसके बाद सोमवार की सुबह कोहरा था। इसके बाद धुंध की वजह से धूप नहीं निकली। अचानक इस परिवर्तन ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दीं। वजह यह कि होली के बाद किसान तिलहन और दलहन के फसलों की कटाई की तैयारी में हैं। अगेती सरसों की फसलें कट भी रही हैं। वहीं मटर भी पकने की तरफ अग्रसर है। आलू भी खोदाई लायक हो गया है। इसके अलावा रबि की मुख्य फसल गेहूं की बालियों में दाने आ गए हैं। आने वाले 15 दिन गेहूं के लिहाज से बेहद अहम हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपार रानी के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा प्रभाव सरसों, अलसी और मटर की फसलों पर पड़ेगा। पूरवा हवा चल रही है। यह आम के बौर के लिए हानिकारक होगी। वहीं, गेहूं की जो फसल दिसंबर में बोई गई है, वह अभी एकदम हरी है तो उस पर अधिक असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें