फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जलभराव और खाद-बीज की किल्लत, किसानों का प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जल भराव की समस्या को लेकर रुद्रपुर तहसील में किसानों के साथ प्रदर्शन करते सपाई
विज्ञापन
रुद्रपुर। जलभराव, खाद-बीज की किल्लत और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से खेतों में बारिश का पानी भरा है। इससे धान की फसल के साथ गेहूं की बोआई भी प्रभावित होने की आशंका है।
डाला, सोनबरसा, सेमरौना, कैथवलिया, महलपुरवा, सिकड़िया, लखनाघाट, पिंडहनी, भरोहिया और किठुआ समेत कई गांवों के सरेह में जलभराव के कारण करीब 1000 एकड़ भूभाग पर रबी के फसल की बोआई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

दोआबा क्षेत्र के सचौली पटवनिया, नगवा और बेलवा जमींदारी बांध के दायरे में आने वाले खेतों में हर साल पानी जमा होता है। रेगुलेटर के ठीक से काम नहीं करने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है।
ज्ञापन में समितियों पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, उनका पंजीकरण कराने की मांग भी उठाई गई।
किसानों ने हाल की भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में सपा नेता प्रदीप यादव, राम केवल यादव, सुरेश यादव, राहुल सिंह, पंकज पासवान, रविंदर यादव, शिव प्रसाद, अजय विश्वकर्मा, रामानंद यादव, रामजी यादव, विजय यादव, लालमन यादव, सोनू यादव, रामवृक्ष राजभर, जय गोपाल राजभर आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें