फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरहा बाबा आश्रम मार्ग पर बहने लगा पानी

Mon, 07 Sep 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरहा बाबा आश्रम पर जाने वाली सड़क पर चढ़ा सरयू का पानी
विज्ञापन
भागलपुर/मईल। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की वजह से देवरहा बाबा आश्रम जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी बहने लगा है। सड़क पर तेज बहाव के कारण श्रद्धालु आश्रम नहीं जा पा रहे हैं। चारों तरफ जलभराव के चलते आश्रम के गोवंशों के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से सरयू का पानी लगातार बढ़ रहा है। सड़क पर पानी अा जाने से दूर-दराज से दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर पानी पार करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग और महिलाएं बीच रास्ते से ही निराश होकर लौट रहे हैं।
आश्रम में पल रहे गायों के चारे पर भी संकट गहरा गया है। आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने बताया कि हर साल बाढ़ में यही हाल होता है। सड़क को ऊंचा करने की मांग वर्षों से की जा रही है मगर प्रशासन ने आज तक सुध नहीं ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में प्रशासन द्वारा नाव और चारे की व्यवस्था कर दी जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक न तो नाव लगी है और न ही गायों के लिए चारा उपलब्ध कराया गया है। बरहज एसडीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि बाढ़ के स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें