फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोर्रा और राप्ती के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी

Wed, 22 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नरायनपुर गांव पर कटान करती गोर्रा नदी। 
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर में मंगलवार को व्यापक वृद्धि दर्ज की गई। गोर्रा का जलस्तर 24 घंटे में 90 सेमी बढ़कर 67.60 मीटर और राप्ती नदी खतरे के निशान 70.50 की और तेजी से बढ़ने लगी है। नदियों का वेग बढ़ने से तटवर्ती बंधों पर खतरा बना है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कछार और दोआबा के 116 गांवों के लोग बाढ़ की आंशका से भयभीत हैं।
विज्ञापन

गोर्रा नदी लगातार पिंड़रा पुल के एप्रोच पर दबाव बना रही है। एप्रोच के रास्ते वाहनों की आवाजाही बढ़ जाने और कटान तेज होने से मार्ग अवरुद्ध होने का खतरा बना है। बंधे और नदी के बीच बसे नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर गांव के मकानों पर नदी सीधे ठोकर मार रही है। यहां साल दर साल मकान कट कर नदी में विलीन हो रहे हैं।
तिघरा मराछी बांध पर जगह-जगह बने रेन कट और रैट होल मुसीबत बने हैं। बंधे पर भेड़ी, एकौना, हड़हा, बनकटी के पास रेन कट से बंधा कमजोर हो रहा हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राधेश्याम ने कहा कि नदी का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। तटबंधों की निगरानी की जा रही है। अभी बंधों पर कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें