बरहज। गोरखपुर जनपद के नेतवार पट्टी से भदिला प्रथम गांव को जाने वाला रास्ता डूब गया है। इस रास्ते से आवाजाही बंद हो गई है। उधर सरयू का जलस्तर थमने के बाद फिर बढ़ने लगा है। इससे राप्ती भी उफान पर है। 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 0.20 और राप्ती में 1.35 मीटर जलस्तर की वृद्धि दर्ज की गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पानी खेतों के रास्ते गांवों में घुसने लगा है।
सरयू का जलस्तर स्थिर होने के बाद एक बार फिर बढ़त बनाने लगा है। पिछले 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 0.20 मीटर, जबकि राप्ती में 1.35 मीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है। सरयू खतरे के निशान 66.50 से .80 मीटर नीचे 65.70, वहीं राप्ती 67.60 मीटर पर बहने लगी है। पिछले 20 दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का पानी कटइलवा-कपरवार संगम तट, उग्रसेन सेतु से विनोबापुरी, महेन स्थित पवहारी धाम के निकट नवीन तटबंध के अलावा मोहरा, केवटलिया आदि तटबंधों पर दबाव बनाने लगा है।
...
कोट-
24 घंटे में सरयू के जलस्तर में दोबारा बढ़त दर्ज की गई है। सरयू में 0.20, और राप्ती में 1.35 मीटर जलस्तर बढ़ा है।
-उपेंद्र कुमार सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग