फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 48 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में 25 सेमी का इजाफा

Wed, 05 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। पिछले 48 घंटे में सरयू के जलस्तर में 25 सेमी की बढ़त आई है। राप्ती भी उफान पर है। भदिला प्रथम गांव पानी से घिर जाने के कारण टापू बना हुआ है। इससे गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सरयू मे खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी नीचे 65.75 मीटर, जबकि राप्ती 10 सेमी की बढ़त लेकर 66.10 मीटर पर बहने लगी है। नदी का पानी खेतों का रुख कर रही है। परसियां-विशुनपुर देवार में सरयू मऊ जनपद के बिनटोलिया के करीब पहुंच गई है। पीडब्ल्यूडी बांध की ओर से बाढ़ का पानी रुख कर रहा है। दो दिनों से सरयू के जलस्तर में हुई वृद्धि से लोग सहमे हुए हैं।
नदियाें के उफनाने से बाढ़ का पानी कटइलवा-कपरवार संगम, उग्रसेन सेतु से बिनाेवापुरी, महेन नवीन तटबंध के अलावा मोहरा-समोगर-केवटलिया बांध पर दबाव बना रहा है। चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत भदिला प्रथम गांव के लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें