फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भ्रूण की मौत का राज खोलेगा विसरा, संदिग्धों के खून की भी होगी जांच

Wed, 05 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। स्थानीय सीएचसी के महिला शौचालय में एक सप्ताह पहले मिले छह माह के भ्रूण के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में भ्रूण का विसरा सुरक्षित कर दिया गया है। विसरा की जांच से ही मौत के संभावित कारणों का पता लगेगा। वहीं पुलिस अब घटना के दिन का रिकाॅर्ड खंगाल अस्पताल आए संदिग्धों को चिह्नित करेगी। उनके खून का नमूना लेकर डीएनए टेस्ट के लिए लैब भिजवाएगी।
विज्ञापन

27 जुलाई को इमरजेंसी में आए मरीजों का डॉक्टर और फार्मासिस्ट इलाज कर रहे थे। इसी बीच देर रात करीब 10 बजे इलाज के लिए आई एक युवती शौचालय गई। अंदर देखा तो छह माह का भ्रूण था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर एक सप्ताह बाद भी भ्रूण किसका था और कैसे शौचालय के अंदर पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।
अब तीन दिनों का ओपीडी, इमरजेंसी, रजिस्टर और अस्पताल परिसर का फुटेज खंगालेगी। इसके अलावा महिला प्रसूति विंग में कितनी गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए आई और प्रसव कितने हुए इसका भी रिकार्ड खंगालेगी। इसमें जो मरीज संदिग्ध लगेंगे उनका ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजेगी। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी। वही स्वास्थ्य कर्मियों से अलग अलग बात कर बयान दर्ज करने की तैयारी में है।इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी गोपनीय जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भ्रूण की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित है। इलाज के लिए अस्पताल आए संदिग्धों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें