फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तूर्तीपार में 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर घटा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। पिछले 10 दिनों से लगातार बढ़ रही सरयू नदी का जलस्तर तूर्तीपार में शनिवार रात से घटने लगा है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में 31 सेंटीमीटर की कमी आई है। इससे नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। हालांकि नेपाल में लगातार हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सरयू नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से केवल 18 सेमी नीचे रह गया था। केंद्रीय जल आयोग की तरफ से तुर्तीपार गेज पर रिकार्ड की गई जानकारी के अनुसार रविवार शाम नदी का जलस्तर 62. 51 मीटर पर था। नदी के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से कमी आ रही है। यहां नदी का चेतावनी बिंदु 63.10 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें