भटनी के चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल का सेटरिंग। संवाद
भटनी। बारिश के चलते खनुआ नाले का जलस्तर बढ़ने से चखनी घाट पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग बह गई है।
हालांकि इससे पुल के मुख्य ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पिछले दिनों इसी निर्माणाधीन पुल का पिलर धंस गया था। भटनी क्षेत्र को नजदीकी बिहार प्रांत के गांवों से जोड़ने के उद्देश्य से चखनी घाट पर करीब 16 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दिनों इस निर्माणाधीन पुल का पिलर धंस गया था, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रभावित हो गया था। अब लगातार बारिश के दौरान खनुआ नाले का जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्य के लिए लगे शटरिंग का कुछ हिस्सा पानी में बह गया है। इस संबंध में सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने बताया कि खनुआ नाले का जलस्तर बढ़ने से शटरिंग का कुछ हिस्सा पानी में बहा है।